Author: Abhi Tak Uttarakhand

:प्रधानमंत्री आवास योजना के मानक मंथन कार्यक्रम को सम्बोधित करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी *इस प्रकार के आयोजनों को ग्रामीण अंचलों में भी आयोजित करने के प्रयास किए जाए – गणेश जोशी।* देहरादून, 25 अक्टूबर। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को आज देहरादून आईएसबीटी स्थित एक निजी होटल में प्रधानमंत्री आवास योजना पर मानक मंथन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मानक मंथन के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मंच है, जो भारतीय मानकों की चर्चा और उनके प्रोत्साहन के लिए समर्पित है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी फाइल प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल साइन की थी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत प्रति आवास रु 1.30 लाख की अनुदान राशि लाभार्थी को दी जा रही है। इसके अतिरिक्त शौचालय निर्माण हेतु रू. 12,000/- की धनराशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किचन सामग्री बर्तन आदि खरीद हेतु प्रति लाभार्थी रू. 6000/- की दर से सहायता राशि दी जा रही है। इस प्रकार कुल रू. 1.73 लाख की धनराशि आवास निर्माण हेतु दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत प्रथम फेज में SECC सर्वे 2011 में पात्र पाये गये सभी 12662 परिवारों को आवास आंवटित किया जा चुका है तथा कुल रू. 169.87 करोड़ की धनराशि का व्यय किया गया है। उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत द्वितीय फेज में आवास प्लस सूची की स्थाई प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित समस्त 56040 परिवारों को शत-प्रतिशत किया जा चुका है तथा कुल रू. 796.15 करोड़ की धनराशि का व्यय किया गया है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 से आगामी वर्षों के लाभार्थियों हेतु प्रति लाभार्थी किचन सामग्री बर्तन खरीद हेतु दी जाने वाली अतिरिक्त सहायता धनराशि को रू0 5000/- से बढ़ाकर रू. 6000/- की गयी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार योजनान्तर्गत प्रारम्भ से अब तक कुल 68600 आवास आवंटित करते हुए कुल रू. 966.02 करोड़ की धनराशि का व्यय किया गया है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज का कार्यक्रम एक ऐसे क्षेत्र पर केंद्रित है, जो लाखों भारतीयों के जीवन को प्रभावित करता है और प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और इस योजना के अंतर्गत भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा निर्धारित भारतीय मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका, जो सभी के लिए आवास के लक्ष्य को साकार करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को ग्रामीण अंचलों में भी आयोजित करने के प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है। जिसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण गरीबों को किफायती आवास उपलब्ध कराना है, ताकि हर भारतीय परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का स्थान मिल सके। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की सफलता न केवल इसके बुनियादी ढांचे के पैमाने पर, बल्कि बनाए जा रहे घरों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर भी निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि यहाँ भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। बीआईएस ने ऐसे मानकों को विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। जो सामग्री और निर्माण तकनीकों की सुरक्षा,स्थायित्व और टिकाऊपन सुनिश्चित करते हैं। चाहे वह सीमेंट, स्टील और कंक्रीट की गुणवत्ता हो या फिर प्लंबिंग, विद्युत फिटिंग, और आपदा-रोधी निर्माण तकनीक भारतीय मानकों ने PMAY के तहत उच्च गुणवत्ता वाले आवास निर्माण में स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। ग्राम्य विकास मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बाईएस ने देशभर में 10,000 से अधिक मानक क्लबों का गठन किया है। जो छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित कर रहे हैं और भविष्य की गुणवत्ता के नेतृत्व को आकार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहारों का समय है, जब उपभोक्ता गतिविधियाँ भी चरम पर होती हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि BIS प्रमाणित उत्पाद ही खरीदें। मंत्री ने बीआईएस को हॉलमार्किंग योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए भी बधाई भी दी। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो के निरंतर प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर निदेशक सौरभ तिवारी, संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी, परियोजना निदेशक ग्राम विकास संजीव राय, मानक संवधर्न अधिकारी सरिता त्रिपाठी, पीडी ग्राम विकास विक्रम सिंह सहित विभिन्न स्थानों से कई ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।

:प्रधानमंत्री आवास योजना के मानक मंथन कार्यक्रम को सम्बोधित करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी देहरादून, 25 अक्टूबर। ग्राम्य विकास…

अवैध रूप से पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दून पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

अवैध रूप से पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दून पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान * आगामी दीपावली…

भी फरियादी कोई शिविर से न जाए निराशः सविन बंसल विकासखंड रायपुर के मालदेवता में स्थानीय ग्रामीणों, एवं बुर्जुगों महिलाओं…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया आश्वासन, शीघ्र होगी समस्याओं का समाधान

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में की मुलाकात…

कोई भी फरियादी शिविर से न जाए निराशः सविन बंसल विकासखंड रायपुर के मालदेवता में स्थानीय ग्रामीणों, एवं बुर्जुगों महिलाओं के बीच विभागों के अधिकारियों संग डीएम सविन बंसल ने सुनी समस्याएं। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं की समस्या का प्राथमिकता से हो समाधानः डीएम त्वरित एक्शन, कड़े निर्णय की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, डीएम सविन बंसल समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारियों को दौड़ाया खराब मीटर बदलवानें। अपनी कार्यशैली के अनुरूप निरंतर पब्लिक से कनेक्ट हैं जिलाधिकारी सविन बंसल, जनमानस एंव अधिकारी कर्मचारियों संग किया भोजन। देहरादून दिनांक 24 अक्टूबर 2024(जि.सू.का),जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता तथा स्थानीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की उपस्थिति में विकासखंड रायपुर अंतर्गत रा ई का, इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में बहुउद्देशीय शिविर में पंहुचे फरियादी। त्वरित एक्शन, कड़े निर्णय की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, डीएम। डीएम ने विभाग के अधिकारियों को जनमानस की समस्या त्वरित निस्तारण के दिए आवश्यक निर्देश। डीएम ने विद्युत विभाग की टीम भेजकर बदलवाए खराब विद्युत मीटर, फरियादी बोले थैंक्यू डीएम, जनमानस बुजुर्ग एवं महिलाओं के बीच में सुन रहे हैं समस्याएं, अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही किया गया समाधान। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी फरियादी शिविर से निराश न जाए यह ध्यान रखें अधिकारी, हरसंभव शिकायत का किया जाएगा निस्तारण। जिलाधिकारी ने शिविर में समस्याए सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर ही जनमानस की समस्याओं का समाधान करें, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, वृद्धजनों एंव महिलाओं की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो समस्याएं निस्तारण हेतु विभाग को भेजी गई हैं उनका समयबद्ध निस्तारण करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराएंगे। बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। मौके पर ही आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पीएम किसान, पैंशन आवेदन की प्रक्रिया पूरी। भूमि के सीमांकन के मौके पर आदेश, कृत कार्यवाही से अवगत करने के तहसीलदार सदर को निर्देश। शिविर में पशुपालन विभाग के 8 लाभार्थियों को 1-1 लाख के चैक वितरित किए गए। वहीं कृषि विभाग के लाभार्थियों को चैक तथा उपकरण वितरित किए। बाल विकास विभाग द्वारा 6 किशोरी पोषण किट, 9 मां लक्ष्मी किट, 20 बेबी किट वितरण की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया कर मौके पर ही दवाई एवं उपचार किया गया। शिविर में 350 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा दवाई वितरण की गई है तथा 18 लोगों की मोके पर सामान्य सर्जरी की गई। 94 लोगों ने अपने आयुष्मान कार्ड बनाएं। कृषि विभाग द्वारा समूहों को यंत्र उपकरण एवं 4 लाख का अनुदान चैक वितरित, वही 6 लाभार्थियों को 80 हजार, 32 हजार के चैक वितरित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा मौके पर ही जारी किए 48 प्रमाण पत्र, जिनमें आय , उत्तरजीवी, निवास, जाति प्रमाण पत्र, सेवायोजन विभाग द्वारा 193 छात्राओं की करियर काउंसलिंग की जिनमे 102 छात्राएं, 91 छात्र शामिल। राशन कार्ड के चक्कर काट रहे हैं फरियादियों के मौके पर ही बने राशन कार्ड, 05 फरियादियों के राशन कार्ड मौके पर जी जारी, मौके पर ही समाज कल्याण विभाग की 6 वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन किए स्वीकृत। श्रम विभाग द्वारा पात्रों को 500 से अधिक कम्बल वितरित किए गए, इसी प्रकार शिविर में दिव्यांग को व्हीलचेयर तथा उपकरण वितरित किए गए। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

त्वरित एक्शन, कड़े निर्णय की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, डीएम सविन बंसल देहरादून दिनांक 24 अक्टूबर 2024(जि.सू.का),जिलाधिकारी सविन…

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं की समस्या का प्राथमिकता से हो समाधानः डीएम

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं की समस्या का प्राथमिकता से हो समाधानः डीएम देहरादून दिनांक 24 अक्टूबर 2024(जि.सू.का),जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता…

त्वरित एक्शन, कड़े निर्णय की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, डीएम सविन बंसल

कोई भी फरियादी शिविर से न जाए निराशः सविन बंसल विकासखंड रायपुर के मालदेवता में स्थानीय ग्रामीणों, एवं बुर्जुगों महिलाओं…

धारी देवी मंदिर में सुधारीकरण कार्य, पौड़ी के पुराने कलक्ट्रेट को हेरिटेज भवन के रूप में, श्रीनगर गोला पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है

धारी देवी मंदिर में सुधारीकरण कार्य, पौड़ी के पुराने कलक्ट्रेट को हेरिटेज भवन के रूप में, श्रीनगर गोला पार्क का…

ये रिश्ता…अज्ञात किशोर के उपचार के लिए डॉक्टर बने तीमारदार, दिल छू लेगी इस मोगली की कहानी

ये रिश्ता…अज्ञात किशोर के उपचार के लिए डॉक्टर बने तीमारदार, दिल छू लेगी इस मोगली की कहानी डॉक्टर और मरीज…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में पशुपालकों और किसानों के आजीविका को और मजबूती देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में पशुपालकों और किसानों के आजीविका को और मजबूती देने के लिए…

You missed